Site icon Grand Gumber News

कोतरलिया–रायगढ़ रेलखंड पर बड़ा मेंटेनेंस ब्रिज संख्या 136 का री-गर्डरिंग कार्य पूरा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोतरलिया–रायगढ़ सेक्शन में डाउन लाइन स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने ब्रिज नंबर 136 का री-गर्डरिंग कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पुराने गर्डरों को हटाकर उनकी जगह 18.3 मीटर स्पैन वाले नए मजबूत गर्डर लगाए गए ताकि रेल संचालन अधिक सुरक्षित और टिकाऊ हो सके।

इसके लिए डाउन लाइन पर 6 घंटे और अप लाइन पर अलग-अलग चरणों में 3 घंटे 40 मिनट का ब्लॉक लिया गया।कार्य के दौरान 300 और 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले रोड क्रेन की मदद से 3 पुराने गर्डर हटाकर 3 नए गर्डर स्थापित किए गए। इसके साथ 108 स्टील चैनलों को एच-बीम स्लीपरों से बदल दिया गया। इंजीनियरिंग विभाग तथा ब्रिज सेल की टीम ने समन्वय और तकनीकी दक्षता के साथ काम करते हुए इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सुरक्षित और समय पर पूरा किया।

Exit mobile version