26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

कोनी थाना के समीप भीषण सड़क हादसा, नशे में धुत चालक की लापरवाही से एक गंभीर घायल

बिलासपुर के कोनी थाना से कुछ ही दूरी पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार चालक ने दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में नजर आईं। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, टक्कर मारने वाला चालक नशे में पूरी तरह चूर था, जिसके चलते उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह गंभीर दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक की हालत, शराब सेवन की पुष्टि और दुर्घटना के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles