
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त के दौरान तुर्काडीह मुख्य मार्ग पर शराब के नशे में कार चलाते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान कपिल माथुर और सुमित माथुर निवासी तुर्काडीह के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस से बहस व विवाद करने लगे।पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद शांति भंग की आशंका को देखते हुए आरोपियों को BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कृत्यों पर आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




