Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस का अपराधियों पर प्रहार, दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

थाना कोनी क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाया।कोनी पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों में वीरेंद्र पात्रे निवासी सेंदरी और बादल चतुर्वेदी निवासी सेंदरी, थाना कोनी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने और संभावित अपराधों को रोकने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version