Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस का गुंडा बदमाशों पर शिकंजा 4 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

थाना कोनी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रवि कौशिक, सिद्धांत खरे, गोलू मोची एवं दीपक पात्रे को प्रतिबंधित किया गया, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लग सके और शांति कायम रहे।

Exit mobile version