Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस की कार्रवाई,दो आरोपी गिरफ्तार, 13 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त सेमरताल में नहर किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने मारा छापा

कोनी पुलिस ने ग्राम सेमरताल नहर किनारे अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 13 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, कीमत लगभग ₹2600 जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरेलाल सूर्यवंशी और सूरज कुमार सक्सेना दोनों निवासी ग्राम सेमरताल, के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version