
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कछार के पास घेराबंदी कर विक्रम पटेल को गिरफ्तार किया, जिसके झोले से 39 पाव देसी प्लेन शराब कीमत 3120 रुपये जब्त की गई। वैध दस्तावेज न होने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।




