
थाना कोनी पुलिस ने संगठित रूप से गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 1,550 रुपये नगद जब्त किए हैं, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 79,050 रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में ग्राम बिरकोना निवासी प्रमिला वर्मा और ग्राम मटियारी निवासी बलराम यादव को पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर प्रमिला वर्मा को उसके घर से गांजा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा बलराम यादव सप्लाई करता था, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं पुलिस ने नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।




