
थाना कोनी क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनी पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के दो बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कदम उठाते हुए पुलिस ने बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित किया है।पुलिस के अनुसार गोपी वर्मा और विशाल वर्मा दोनों निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी, की गतिविधियों से क्षेत्र में अशांति की आशंका थी। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।




