Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 दिसंबर को मुखबीर सूचना पर कोनी पुलिस ने तुर्काडीह चौक मेन रोड से चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमकाकर दहशत फैलाने वाले राहुल यादव निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोनी में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Exit mobile version