Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस ने इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हत्या के प्रयास में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद

थाना कोनी पुलिस ने लोकेश सिंह को गिरफ्तार किया, जो हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी बजरंग मोहल्ला, ग्राम पौसरा का निवासी है और उसके ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभिरक्षा में पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना कबूल किया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया।लोकेश सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने की पहल बताया।

Exit mobile version