Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस ने कबाड़ी अशरफ अली के पास से करीब 1 लाख रुपए का कबाड़ किया जप्त।

लगातार दूसरे दिन पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ कार्रवाई की है । कोनी पुलिस ने कबाड़ी अशरफ अली के पास से करीब 1 लाख रुपए का कबाड़ जप्त किया। आरोपी के पास से धारदार चापड़ भी मिला है। इस कारण उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की गई है । कोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गतौरी में भंगार का काम करने वाले के पास चोरी का कबाड़ हो सकता है क्योंकि उसके पास कई पुराने साइकिल और संदिग्ध लोहा था। जब पुलिस ने मंगला चौक सब्जी मार्केट के पास रहने वाले अशरफ अली के गोदाम में छापा मारा तो उसे अवैध कबाड़ के साथ एक धारदार चापड़ भी मिला। लिहाजा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version