Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले आरोपी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार सरेराह फैला रहा था दहशत

थाना कोनी पुलिस ने ग्राम जलसों बाजारपारा में दहशत फैलाने वाले राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने और गाली गलौज करने की घटना में शामिल था। उसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की गई।राहुल वर्मा के विरुद्ध पहले भी छह अपराध दर्ज हैं। इसे देखते हुए उन्हें गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह द्वारा दिए गए हैं।

Exit mobile version