Site icon Grand Gumber News

कोनी पुलिस ने 2 घंटे में हत्या के आरोपी को दबोचा,बांस के डंडे से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर :- कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु में हुए हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया। मृतक कोमल खैरवार की हत्या उसके ही गांव के भरत उर्फ छोटू सोनी ने मामूली विवाद के बाद कर दी। आरोपी ने बांस के डंडे से सिर और चेहरे पर वार कर घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट और मृतक की पुत्री के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश कर 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भरत सोनी ने हत्या की बात कबूल की। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version