Site icon Grand Gumber News

कोनी स्तिथ एक मकान पर अवैध कब्जा करने वाले परिवार के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

मकान में अवैध कब्जा, एसपी से लगाई गुहार कोनी में मकान पर अवैध कब्जा करने वाले परिवार के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। आवेदिका श्रीमती राजकुमारी साहू उम्र 6 वर्ष पति बेदूराम साहू निवासी- कोनी थाना कोनी तह. व जिला बिलासपुर (छ.ग.) की हूं मैं एक वृद्ध महिला हूं बड़ी कोनी पुलिस, थाना कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज मेन गेट के सामने आबादी पट्टेयुक्त मेरी जमीन एवं मकान स्थित है, कुछ समय पहले बड़ी कोनी निवासी संतोष गुप्ता उसकी पत्नी सकुन गुप्ता पिता गणेश राम गुप्ता के द्वारा मेरे मकान के आधे हिस्से को कुछ समय रहने के लिए मांगा था। मैं अपने मकान को उनको किराये में दी थी, कुछ समय पश्चात मेरे द्वारा मकान खाली करने के लिए कहा गया, परंतु उनके द्वारा मेरे मकान को खाली नहीं किया गया एवं संतोष गुप्ता, सकुन गुप्त मेरे मकान में अवैध रूप से कब्जा किये हुए है। मेरे द्वारा मकान खाली करने के संबंध में कहने पर मुझे गाली- गलौज, जान से मारने की धमकी देते है। निवेदन है कि मुझ गरीब एवं वृद्ध महिला पर कृपा करते हुए मेरे मकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए- मुझे कब्जा दिलवाने की कृपा करें एवं सकुन गुप्ता के विरूद्ध कानूनी एवं संतोष कार्रवाई करने की कृपा करे

Exit mobile version