Site icon Grand Gumber News

कोपरा जलाशय बना छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट जैवविविधता संरक्षण को मिली वैश्विक पहचान, इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा

बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र की समृद्ध जैवविविधता और उत्कृष्ट जल संरक्षण प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वेटलैंड संरक्षण के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि इस मान्यता से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से इस प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सहयोग की अपील की।

Exit mobile version