Site icon Grand Gumber News

कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी सरकंडा पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को दबोचा

सरकंडा थाना पुलिस ने कोयले के व्यापार में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 68 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों ने स्वयं को सुपर कोल ट्रेडिंग और एस.एस. कोल ट्रेडिंग का प्रोपराइटर बताकर उज्जैन निवासी कारोबारी से निवेश के नाम पर रकम ऐंठी और लाभ न मिलने पर शेष राशि लौटाने से इनकार कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच की और पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों नहरू साहू, सोनम कश्यप और अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version