Site icon Grand Gumber News

कोयला घोटाले का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे बलौदा पुलिस ने कांटा ऑपरेटर से मिलीभगत करने वाले चालक को दबोचा, अन्य की तलाश जारी

बलौदा पुलिस ने कोल घोटाले के फरार आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर कांटा ऑपरेटर नागेश्वर कश्यप से मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी में शामिल था। इससे पहले कांटा ऑपरेटर को पुलिस न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।पंकज कुमार सिंह, ट्रांसपोर्ट डिवीजन मैनेजर कोलवासरी बलौदा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कांटा ऑपरेटर और कुछ वाहन चालक कम तौल कोयले की पर्ची बनाकर करीब 5 टन कोयला गायब कर दिए, जिसकी कीमत लगभग ₹24,000 बताई गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई, जिसमें आरोपी नागेश्वर की संलिप्तता पाई गई और उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।फरार चल रहे वाहन चालक प्रदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार पातासाजी कर रही है। कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव और टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version