Site icon Grand Gumber News

कोरमी में भोजली प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मान,जनपद पंचायत बिल्हा सभापति समेत जनप्रतिनिधियों ने बांटे पुरस्कार…

बिलासपुर :- ग्राम पंचायत कोरमी में 10 अगस्त को हर साल की तरह इस वर्ष भी भोजली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक माहौल में हुआ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जनपद पंचायत बिल्हा की सभापति कविता श्याम बर्मन ने श्रीमती भगवती धुरी को प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार सरपंच सुंदरी दिलहरण ध्रुव ने श्याम कली धुरी को और तृतीय पुरस्कार उप सरपंच ईश्वर धुरी ने दिया।चतुर्थ पुरस्कार जनपद प्रतिनिधि वीरू उर्फ लालू ने प्रदान किया, जबकि पांचवां पुरस्कार वरिष्ठ पंच राजकुमार कोसले के हाथों से विजेता को मिला। इसके अलावा भूतपूर्व उप सरपंच शिव धुरी, रामायण समिति और वरिष्ठ ग्रामीणों ने प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण परंपराओं को जीवित रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विजेताओं को बधाई दी।

Exit mobile version