Site icon Grand Gumber News

कोरोना का खतरा बरकरार, CMHO ने अस्पतालों को किया सतर्क कोरोना की दस्तक फिर से तेज़, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इसे देखते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रमोद तिवारी ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में कोरोना से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्था को अपडेट रखा जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी अलर्ट किया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में संक्रमण की स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को लंबे समय से सर्दी, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो वे तुरंत सिम्स जाकर अपनी कोरोना जांच कराएं। इससे न सिर्फ व्यक्ति स्वयं की सुरक्षा कर सकेगा, बल्कि संक्रमण के फैलाव को भी रोका जा सकेगा।

Exit mobile version