Site icon Grand Gumber News

कोलकाता जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में बिलासपुर में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर।

कोलकाता की जूनियर डॉक्टर महिला के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या करने का मामला पूरे देश में गर्मा रहा है. वहीं जूनियर डॉक्टर न्याय मांगते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को सिम्स के डॉक्टर ने धरना प्रदर्शन किया और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं। जूनियर डॉक्टरो में इस मामले को लेकर जबरदस्त आक्रोश है, बुधवार को सिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया और घटना को लेकर बंगाल सरकार पर आरोप लगाए हैं, डॉक्टर का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं रहते इससे डॉक्टर दहशत में रह कर काम करते हैं, उन्होंने इंडियन मेडिकल एक्ट में सुधार की मांग की है। साथ ही कहा है कि जब तक आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

दरअसल इस मामले को लेकर राज्य के सभी सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने बैठक कर बुधवार को ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया था. हालांकि सीबीआई जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मामले को चार से पांच दिन हो चुके हैं अब तक आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस पर पश्चिम बंगाल सरकार पर भी नाराजगी जाहिर की गई है, उन्होंने अपने मांगे पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात की है जिनमें प्रमुख रूप से मामले पर सीबीआई जांच की मांग शामिल हैं, जिसके निर्देश दिए जा चुके है दूसरे मांगो में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग है, नाइट शिफ्ट में काम करने वाले सभी डॉक्टरों के लिए वार्ड इमरजेंसी में अलग-अलग कमरे की व्यवस्था, इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने साथ ही अस्पताल परिसर में 24 घंटे गार्ड के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था की मांग शामिल है।

Exit mobile version