Site icon Grand Gumber News

कोलकाता में हुई घटना के विरोध में एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की।

कोलकाता की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने भी कैंडल मार्च निकाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष लकी सुशांत मिश्रा की आगवाई में संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में हाथों में कैंडल लेकर देवकीनंदन चौक से नेहरू चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर पहुंचे। इस दौरान लकी सुशांत मिश्रा ने कहा कि इस घटना से सबक लेते हुए बिलासपुर के भी सभी शासकीय चिकित्सालयो में महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जानी चाहिए क्योंकि समाज के सबसे बड़े सेवक चिकित्सकों की सुरक्षा सबके लिए अहम है। उन्होंने इस घटना के दोषियों के लिए सख्त सजा की भी मांग की है।

Exit mobile version