Site icon Grand Gumber News

कोल डिपो से उड़ने वाले डस्ट की समस्याओं से हलाकान भानेशरवासी।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनेशर वासी धड़ल्ले से चल रहे कोल डिपो की भारी भरकम समस्याओं से हलाकान है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल डिपो से उड़ने वाले धूल डस्ट की गंभीर समस्या से इन्हें निजात भी नही मिली थी कि कोल डिपो में लंबे समय से लगी आग की समस्या ने इनकी नींद उड़ा दी है। दरअसल ग्रामीणों को हमेशा भय सताता रहता है कि कोल डिपो संचालक के देख रेख के आभाव में अब तक आग पर काबू नही पाया जा सका है जिसके कभी भी भड़कते ही पूरा गांव जलकर खाक हो जाएगा। इसकी शिकायत भी ग्रामीण वासी संचालक और डिपो में कामकाज करने वालों से कर चुके है। बावजूद इसके इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार कोल डिपो में आग लगे कुछ दिन ही हुआ है, उसके अलावा कोल डिपो से उड़ने वाले धूल डस्ट से ये लोग वर्षो से परेशान है। शासन प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर भी काट चुके है लेकिन हल नही निकला। आलम ये है कि पुरुषों को काम वाली बाई की तरह अपने घरों को हर घण्टे साफ सफाई करना पड़ रहा है। इतना ही नही धूल डस्ट से ग्रामीणों को अस्थमा एवं श्वास सम्बन्धी बीमारी भी हो रही है। गांव के स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप लगाया है और कहा कि अधिकारियों के संरक्षण से ही मस्तूरी के ग्राम भनेशर स्थित तीन कोल डिपो में गोरख धंधा चल रहा है।

Exit mobile version