Site icon Grand Gumber News

कोहरे के कारण सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा आंशिक रूप से स्थगित,यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी हर साल होती है मुसीबत

ठंड का मौसम शुरू होते ही कोहरे का दौर भी शुरू हो जाएगा इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के छपरा–दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस के परिचालन को आगामी सर्दियों के मौसम में निर्धारित तिथियों पर स्थगित करने का निर्णय लिया हे।। रेल प्रशासन ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन की सुगमता को देखते हुए उठाया गया है।छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस — दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह के दौरान पूर्व निर्धारित तिथियों पर इस गाड़ी का संचालन रद्द रहेगा।दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस — इन तीन महीनों में निर्धारित तिथियों पर इस गाड़ी का परिचालन नहीं किया जाएगा।रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी दिनों में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पूर्ववत चलेगी। पिछले कुछ समय से भारतीय रेल के द्वारा ठंड के दिनों में सारनाथ एक्सप्रेस को इसी तरह से रद्द कर दिया जाता है जिससे यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है बदलते समय के साथ रेलवे के परिचालन में बदलाव की बात कही जाती है लेकिन जब बात धरातल पर काम करने की आती है तो रेलवे द्वारा इसी तरह से ट्रेनों को रद्द करने का फैसला कर लिया जाता है जो यात्रियों के लिए काफी कष्टदाई साबित होता है

Exit mobile version