Site icon Grand Gumber News

क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में वट, नीम, अशोक, चीकू तथा फलदार एवं छायादार पौधों का वृहद रोपण किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का भ्रमण कर उद्यान के फाउण्टेन, सौर कुटीर, मछली घर, बास्केट बाल, स्केटिंग क्षेत्र, कीड्स प्ले एरिया आदि का अवलोकन किया तथा सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिये व ऊर्जा शिक्षा उद्यान में विभिन्न गतिविधियों के नवाचार के निर्देश दिये।

अध्यक्ष श्री सवन्नी जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, सम्माननीय गणों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में कुबेर पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में वृक्षारोपण का संदेश भी दिया।अध्यक्ष श्री सवन्नी जी द्वारा जोनल कार्यालय बिलासपुर अंतर्गत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई व जिले में चल रही समस्त परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने वर्तमान में संचालित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नवाचार के संबंध में निर्देश समस्त परियोजना प्रभारियों को दिये तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किये जाने के निर्देश दिये गये।

Exit mobile version