केंद्रीय विद्यालय मार्ग होते हुए तोरवा गुरु नानक चौक जाने वाले रास्ते के बीच में रेलवे ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बैरियर लगाया था। जिसे बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना के बाद बैरियर का ऊपरी हिस्सा लटक रहा था। ऐसे में राह चलते राहगीरों पर यदि क्षतिग्रस्त बैरियर का ऊपरी हिस्सा गिर जाता या राहगीर इसके चपेट में आते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे आईडब्ल्यू को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर आना छोड़कर घोर लापरवाही बरतते हुए रेलवे की आईडब्ल्यू टीम घण्टो लेटलतीफी से मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बेरियर को यहां से हटाया। बता दें कि आईडब्ल्यू की टीम एक तो मौके पर लेट लतीफी से पहुंची। उस पर तमाम साधन संसाधन होने के बावजूद काम लेटलतीफी से चलने के कारण चिलचिलाती धूप में राहगीरों को लम्बे समय तक खड़े होकर क्षतिग्रस्त बेरियर हटाने का इन्तेजार करना पड़ा।
क्षतिग्रस्त बैरियर रात भर लटकता रहा, घट सकती थी बड़ी घटना, लेटलिटिफी से पहुंची रेलवे की आईडब्ल्यू टीम द्वारा हटाया गया।

