Site icon Grand Gumber News

क्षेत्र में दंतैल हाथी को लेकर अब भी दहशत बरकरार, वन विभाग का दावा हाथी बढ़ चुका है आगे।

वन विभाग के सीपत सर्किल अंतर्गत अब भी दंतैल हाथी को लेकर दहशत बरकरार है हालांकि वन विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि दंतैल हाथी सीपत सोंठी के जंगल होते हुए पहाड़ के ऊपर से खोन्दरा के रास्ते बोइर पड़ाव पहुंच गया है। दंतैल हाथी अब कौन से स्थान पर विचरण करते हुए आगे जायेगा इसकी जानकारी वन विभाग के पास भी नही है हालांकि इसको लेकर वन विभाग ने सारी तैयारियां कर ली है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हफीज खान ने बताया कि दंतैल हाथी में केवल एक ही हाथी शामिल है जिसकी पुष्टि किसान पंचराम ने की थी। जिसके बाद ही वन विभाग अमला मुस्तैद हो पाई।

इसी तरह सोंठी से लेकर खोन्दरा,बोइर पड़ाव के जंगल तक वन विभाग की टीम मुस्तैद है। इसी के साथ वन विभाग टीम की ओर से दंतैल हाथी के हर एक गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसपर विशेष निगाह रखी जा रही है। हालांकि हाथी को दस्तक दिए 4 दिन हो गए है, जो अबतक बिलासपुर जिले के जंगलों में ही आसपास विचरण कर रहा है। यही वजह है कि इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version