Site icon Grand Gumber News

खड़ी टेलर में आग लगने से एक मासूम बच्चा झुलसा, हमें अंदाजा नहीं था कि खेलते-खेलते बच्चा गाड़ी में चला गया

रतनपुर थाना क्षेत्र के साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में एक खड़ी टेलर में अचानक आग लगने से साढ़े तीन वर्ष के मासूम बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।साधीपारा निवासी संजय यादव पेशे से ट्रक चालक है। वह टेलर से माल खाली कर सुबह करीब 10 बजे अपने गांव लौटा और गाड़ी घर के पास खड़ी कर खाना खाने चला गया। इसी दौरान उसका एक दोस्त भी अपनी गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। संजय यादव का साढ़े तीन साल का बेटा रोज की तरह खेलते-खेलते उसके दोस्त की खड़ी टेलर में चढ़ गया।दोपहर करीब 2 बजे अचानक टेलर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख और बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, पर गंभीर रूप से झुलसने के कारण बच्चे की मौके पर ही हालत नाजुक हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Exit mobile version