Site icon Grand Gumber News

खड़े वाहन से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया। स्कॉर्पियो से आकर डीजल चोरी को देते थे अंजाम भागने के फिराक में आरोपी पुलिस ने पकड़ा

जांजगीर चांपा हथनेवरा चौक चांपा में वाहन के शोरूम के सामने प्रत्येक दिन रात्रि में वाहन खड़े रहते है।इसी दौरान शो रूम के गेट के पास 2 ट्रेलर वाहन खडी थी कि एक सफेद स्कार्पियों में अज्ञात व्यक्ति आये और दोनो ट्रेलर वाहन से कुल 450 लीटर डीजल कुल कीमती 45 हजार रूपये को चोरी कर ले गया । थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में थाना चांपा तथा साइबर की एक संयुक्त टीम घटनास्थल की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा महामाया मोटर्स मे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा का अवलोकन किया गया पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिला कि इस तरह से डीजल चोरी का काम बलौदा क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगो के द्वारा करने पता चलने पर तथा घटना दिनांक चोरी में उपयोग किये वाहन स्कार्पियो को बलौदा क्षेत्र के ग्राम बगडबरी के शुभम कुमार कुर्रे का वाहन स्कार्पियो CG-12- BK-8350 होना पता चलना, जो उक्त वाहन से अपने अन्य साथियो के साथ चांपा हथनेवरा क्षेत्र मे घुमना जानकारी मिलने पर हथनेवरा हसदेव नदी किनारे वाहन स्कॉर्पियो को घेरा बंदी कर पकड़ा गया कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को महामाया मोटर्स शो रूम के गेट के पास अपने साथियो के साथ ट्रेलर वाहन से डीजल चोरी करना स्वीकार किया गया आरोपीयों से स्कार्पियो वाहन तथा चोरी का 60 लीटर डीजल को बरामद किया गया।

Exit mobile version