Site icon Grand Gumber News

खण्डवा मोड़ लूट कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सफलता, लूटी बाइक बरामद

सिमगा थाना पुलिस ने खण्डवा मोड़ पर हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 5 मार्च को हुई इस वारदात में प्रार्थी से बाइक लूट ली गई थी, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद लूटी गई मोटरसाइकिल समेत घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक भी बरामद की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Exit mobile version