Site icon Grand Gumber News

खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई अवैध खनन वाले 8 वाहन जब्त

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने दो दिनों की कार्रवाई में 8 वाहनों को जब्त किया है। उपसंचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में अवैध रेत और मिट्टी परिवहन करते वाहन पकड़े गए।15 अक्टूबर को मंगला, पाटबाबा क्षेत्र से बिना वैध पास के रेत लोड 3 और मिट्टी-ईंट लोड 1 ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं, 16 अक्टूबर को गढ़वट क्षेत्र से रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों में अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version