Site icon Grand Gumber News

खनिज तस्करों के हौसले बुलंद प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे थे उत्खनन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई मामला थाने को सौंपा

चकरभाठा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्ग पर अवैध मिट्टी-मुरूम की खुदाई पर प्रतिबंध के बावजूद खनिज तस्करों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात एक बार फिर तस्कर नियम विरुद्ध जेसीबी मशीन से रेत उत्खनन करने लगे। इसकी भनक खनिज विभाग को लगी, विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। मौके पर दबिश देकर चार हाइवा वाहन और मशीन को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए चकरभाटा थाने के सुपुर्द किया ।इसी दौरान खनिज विभाग के द्वारा एक और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उड़ेला गांव के पास मुरूम की तस्करी की सूचना पर पहुंचे दल ने पांच हाईवा और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। लगातार हो रही कार्रवाइ के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि खनिज विभाग दोनों मामलों में आगे क्या सख्त कदम उठाता है और क्या ये कार्रवाई अवैध खनन करने वालों के लिए सबक साबित होगी।

Exit mobile version