Site icon Grand Gumber News

खनिज नीति को लेकर अभी भी संशय शासन से नहीं मिला कोई निर्देश ,विभाग को निर्देश का इंतजार तब शुरू होगी आवंटन की प्रक्रिया…

बिलासपुर पिछले दिनों विष्णु कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में नई खनिज नीति को स्वीकृति दे रही थी लेकिन अब तक जिला में नई खनिज नीति का कोई मसौदा नहीं पहुंच पाया है जिसकी वजह से अभी तक खनिज विभाग के द्वारा नई नीति को लेकर किसी भी तरह की कोई पहल नहीं की गई है क्योंकि 15 अक्टूबर से रेत,मुरूम सहित अन्य खनन का काम शुरू हो जाएगा लेकिन नई शिक्षा नीति में हो रहे विलंब के कारण आने वाले समय में इस दिशा में समस्या हो सकती है दरअसल बिलासपुर जिले में तकरीबन 9 से 10 रेत घाट का आवंटन होना है लेकिन नई खनिज नीति के नहीं आने से इन सभी प्रक्रियाओं में विलंब हो रहा है विभाग की माने तो फिलहाल शासन से इस दिशा में कोई भी दिशा निर्देश नहीं आए हैं क्योंकि बिलासपुर जिले में घाटों का आवंटन करना है ऐसे में वह भी उम्मीद कर रहे हैं कि जितनी जल्दी दिशा निर्देश उन्हें प्राप्त हो तो इस दिशा में पहल की जा सके लेकिन अगर इसमें विलंब होता है तो एक बार फिर से नदियों में अवैध उत्खनन के मामले सामने आएंगे और सरकार की छवि खराब होगी पैसे में सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द खनिज नीति को जिला स्तर पर लागू करे ताकि बाकी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर सभी घाट खुलने से पहले उनका आवंटन हो सके।

Exit mobile version