Site icon Grand Gumber News

खमहरडीह रायपुर से चोरी वाहन रैंगलर रूबिकान को तोरवा पेट्रोलिंग और गस्त पार्टी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा

थाना तोरवा

** खमहरडीह रायपुर से चोरी वाहन रैंगलर रूबिकान को तोरवा पेट्रोलिंग और गस्त पार्टी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा

तोरवा पुलिस की सजगता से वाहन को पकड़ा गया

** वाहन और विधि से संघर्षरत बालक को खमहरडीह रायपुर को सुपुर्द किया गया

मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि दिनांक 27.02.2024 को अनुपम नगर से प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल निवासी अनुपम नगर हाल मुकाम मुंगेली नाका के रैंगलर रुबिकान जीप क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 0011 को रात्रि लगभग 9.45 बजे चोरी कर ले जाने की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक को मिलने पर तत्काल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग करने का निर्देश दिए जाने पर तोरवा पुलिस के पेट्रोलिग एव रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा तत्परता से वाहन चेकिंग के दौरान पावर हाउस चौक के पास से ब्लैक कलर की रैंगलर रूबिकान cg 19 aq 0011 को विधि से संघर्ष बालक के साथ पकड़ा गया जिसे खम्हारडीह थाना रायपुर को सूचित किया गया जिसके आने पर उक्त वाहन एवं विधि से संघर्ष बालक को सुपुर्द किया गया है
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तोरवा के लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर, मनोज कुलमित्र ,राजू सिन्हा ,प्रमोद चौहान रमेश अंचल की अहम भूमिका रही

Exit mobile version