Site icon Grand Gumber News

खरमोरा में युवक ने दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल,पीड़ित की गुहार के बावजूद जारी रही मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

खरमोरा अटल आवास में 2 अक्टूबर की रात नशे में धुत युवक ने दो युवकों को आधे घंटे तक बेल्ट से बेरहमी से पीटा। पीड़ित बार-बार रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपी लगातार वार करता रहा और नारे लगाता रहा।घटना के दौरान मौजूद अन्य युवक मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे और इसे लाइव भी दिखाया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी युवक, वीडियो कॉल पर मौजूद शख्स और अन्य साथियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version