Site icon Grand Gumber News

खरीदी व्यवस्था पर सख्त कलेक्टर धान बेचने किसानों को न हो परेशानी, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को तखतपुर विकासखंड के खम्हरिया, नगोई और ढनढन के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, तौल और सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने खरीदी केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और बताया कि इस वर्ष प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही है।

कलेक्टर ने केंद्र प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने शासन के 16 बिंदुओं के निर्देशों का सख्ती से पालन, छाया, पानी और भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को रबी मौसम में अन्य फसलों की खेती के लिए भी प्रेरित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण में जिला प्रशासन और सहकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version