Site icon Grand Gumber News

खस्ताहाल सड़कों ने ग्राम वासियों की बढ़ाई मुसीबत, लगातार शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान अब आंदोलन की तैयारी

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिलारी भाटापारा के लोगों की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले दस सालों से पूरी तरह जर्जर और बदहाल स्थिति में है।गांव के करीब सौ परिवार रोज़ इसी टूटी सड़क से आने-जाने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं — सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्राम पंचायत की ओर से इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन अब तक किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता यहाँ आकर बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब नज़र से गायब हो जाते हैं।अब गांव के लोगों की एक ही मांग है कि सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराए, ताकि गांव के लोग भी बेहतर सुविधा और सुरक्षित सफर का अनुभव कर सकें।

Exit mobile version