Site icon Grand Gumber News

खाद-बीज की उपलब्धता से खेती-किसानी में आई रफ्तार, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कानसरकार की योजनाओं से खेतों में बढ़ा उत्साह, कहा अब खेती है मुनाफे का सौदा

खरीफ सीजन के साथ ही खेतों में हलचल बढ़ गई है। बिल्हा ब्लॉक के बैमा और नगोई गांव में किसान इन दिनों रोपा-बियासी में जुटे हैं। इस बार किसानों के चेहरों पर अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा है, वजह है—समय पर खाद-बीज की सहज उपलब्धता और सरकार की योजनाओं का लाभ।

नगोई सहकारी समिति से जुड़े किसानों को अब लंबी कतारों या महंगे बाजार से परेशान नहीं होना पड़ रहा।नगोई के किसान श्री प्रदीप कुमार शास्त्री ने बताया कि वे 6 एकड़ में खेती करते हैं और इस बार उन्हें समय पर यूरिया, डीएपी और नैनो डीएपी रियायती दर पर मिल गया है। खाद की गुणवत्ता भी बेहतर है।

उन्होंने कहा कि सरकारी मदद से खेती अब पहले से आसान हो गई है और अच्छी पैदावार की पूरी उम्मीद है। वहीं, किसान कालिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बारिश समय पर हुई है और खाद-बीज भी बिना परेशानी मिल गया है, जिससे वे पूरे मन से खेती में जुट गए हैं।इसी गांव के राजेन्द्र प्रसाद गुरूदीवान ने बताया कि समिति की ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिससे समय पर सूचना मिलती है और किसानों को परेशानी नहीं होती।

उन्होंने बताया कि किसान पीएम किसान सम्मान निधि और कृषक उन्नति योजना का भी लाभ ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी योजनाओं की मदद से अब खेती मुनाफे का सौदा बन गई है और गांवों में फिर से हरियाली लौट रही है।

Exit mobile version