Site icon Grand Gumber News

खिलौना पिस्टल से व्यापारी को डराया, आरोपी गिरफ्तार जांजगीर पुलिस और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर के खोखसा ओवरब्रिज पर व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले कन्हैया कश्यप को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने व्यापारी की कार रोककर डराने की कोशिश की थी और मौके से भाग गया था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर सायबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस ने आरोपी को चंडीपारा पामगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से खिलौना पिस्टल, बटनदार चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Exit mobile version