Site icon Grand Gumber News

खुटाघाट से जल आपूर्ति बंद, शहर में गहराया जल संकट, नहर मरम्मत के चलते पानी की किल्लत, नगर निगम टैंकरों से कर रहा व्यवस्था

खारंग जलाशय के दायीं तट की नगर आर.डी. 1300 से 1500 मीटर तक नहर बैक के कई हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने और लगातार पानी रिसाव की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य 21 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। मरम्मत के चलते इस नहर से नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलने वाली जल आपूर्ति फिलहाल पूरी तरह बाधित है।आम तौर पर शहर के सभी उच्चस्तरीय जलागार इसी प्लांट से प्राप्त पानी से भरे जाते हैं, लेकिन नहर बंद होने के कारण अब नगर निगम नलकूपों के माध्यम से जलागारों को भरने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद शहर के लगभग सभी वार्डों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। कई क्षेत्रों में नलों में पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।समस्या ज्यादा गंभीर होने वाले वार्डों में नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर भेजकर अस्थायी व्यवस्था की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद नागरिकों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। टैंकरों के इंतजार में लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।लनगर निगम के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नहर का रखरखाव जरूरी था, और यदि अब मरम्मत नहीं की जाती, तो आगे चलकर पानी की समस्या और बढ़ सकती थी। इसलिए थोड़े समय की दिक्कत के बावजूद यह काम भविष्य में शहर को नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

Exit mobile version