Site icon Grand Gumber News

खुद को पुलिस बताकर तीन सवारी बाइकर्स से फाइन के नाम पर मोबाइल और नकदी रकम लेकर चोर फरार, सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज।

लगता है शहरी थानों के गैरजिम्मेदार थानेदारों को एसपी के फरमान का भी भय नही है। तभी तो थाना प्रभारी जमकर अपनी मनमानी कर रहे है। हालांकि एसपी तक बात पहुंचने पर ऐसे गैर जिम्मेदार अफसरों को दंडित भी किया जा रहा है। फिर भी कुछ थानेदार है जो अपने अड़ियल रवैये से बाज नही आ रहे है।

गौरतलब हो कि तोरवा टीआई के बाद अब सिविल लाइन थाना प्रभारी की भी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक युवक के साथ रविवार सुबह 4 बजे लूटपाट हुई और सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उसकी शिकायत पर रविवार रात 9 बजे एफआईआर दर्ज किया गया।लिंगियाडीह निवासी कुली कबाड़ी का काम करने वाला जैकी साहू जो अपने 2 दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर मन्दिर चौक की ओर मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था। तभी लाल रंग के पल्सर वाहन में सवार होकर खुद को अधिकारी बताते हुए दो बाइकर्स ने इन्हें रोका और एक बाइक पर तीन सवारी घूमने की बात पर उससे 20 हजार रुपये फाइन पटाने की बात कहने लगे।

जब युवक ने कहा कि मेरे पास इतने रुपये नहीं तो बाइकर्स तैश में आ गए और उसकी तलाश लेते हुए उसके पास रखे मोबाइल और नगद रकम लूटकर भाग गए। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर रविवार सुबह थाने भी पहुंचा। जहां थानेदार ने बगैर एफआईआर किये उसे चलता कर दिया। इतना ही नही लूटपाट के दो संदेहियों को पकड़ लेने के बाद पीड़ित को रविवार की रात 9 बजे थाने बुलाकर पकड़े गए लूटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

Exit mobile version