Site icon Grand Gumber News

खूंटा घाट बांध में मछली पकड़ने के दौरान तेज हवा के चलते नाव पलटने से दो भाई हुए हादसे का शिकार, एक भाई बचकर बाहर निकला वहीं दूसरे की तलाश जारी।

खूंटा घाट बांध में मछली पकड़ने के दौरान दो भाई हादसे का शिकार हो गए। तेज हवा के चलते उनकी नाव पलट गई। एक भाई तो किसी तरह बचकर निकल आया, दूसरे की तलाश की जा रही है।

हमेशा की तरह रतनपुर क्षेत्र के रोहिना डीह, बाबापुती पाली के रहने वाले दो भाई 28 वर्षीय राहुल केंवट और 22 वर्षीय पंकज केंवट बुधवार को खुटाघाट बांध में मछलियां पकड़ने गए थे। यह दोनों नाव में सवार होकर मछलियां पकड़ रहे थे, कि बुधवार शाम अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी, जिससे उनकी डगमगाने लगी। दोनों ने नाव को संभालने का बहुत प्रयास किया लेकिन हवा के आगे दोनों की नहीं चली और बांध के बीचो-बीच हवा की तेज लहरों के बीच नाव पलट गई, जिससे मछली पकड़ने गए दोनों ही भाई पानी में डूबने लगे। इधर आसपास मौजूद लोगों ने नाव पलटते देखा तो दोनों को बचाने की कोशिश की। लोगों की मदद से किसी तरह राहुल तो डैम के किनारे तक पहुंच गया लेकिन पंकज गहरे पानी में समा गया।

लोगों ने उसको भी बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी। एसडीआरएफ की टीम बुधवार शाम को ही खुटाघाट पहुंच गई लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया तो वहीं गुरुवार को भी खूंटा घाट बांध में गायब हो चुके राहुल केवट की तलाश की जाती रही। हालांकि इसके बचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। पता चला कि दोनों भाई अक्सर मछली पकड़ने खूंटाघाट डैम जाते थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए।

Exit mobile version