Site icon Grand Gumber News

खेती के चारों ओर नंगे तार में हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत आरोपी गिरफ्तार जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बलेरियम एक्का जेल भेजा गया

थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटी टोली में खेत के चारों ओर आरोपी बलेरियम एक्का द्वारा अवैध रूप से हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित किया गया, जिससे युवक असलम एक्का करंट की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में बलेरियम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने बिजली विभाग की अनुमति के बिना खेत के चारों ओर तार जोड़ा था। शव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु हाई वोल्टेज करंट से हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया। एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने चेतावनी दी कि अवैध बिजली तारों के प्रयोग से जान-माल का नुकसान हो सकता है और ऐसे कृत्यों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Exit mobile version