Site icon Grand Gumber News

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला वेटलिफ्टिंग विजेताओं को पहनाए पदक, खिलाड़ियों से की मुलाकात

अरुण साव पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान पहुंचकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के विजेताओं को पदक वितरित कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मंच देते हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version