Site icon Grand Gumber News

खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह दीव में छत्तीसगढ़ पुरुष व महिला मलखंभ टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक झटककर सिरमौर बना

19 मई से 21 मई तक केन्द्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच में चल रही प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स के दूसरे दिन महिला मलखंब खिलाड़ियों ने80.60 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ के लिए जीत लिया है गत दिन 124.55 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ पुरुष मल्लखंब टीम ने टीम चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ की झोली में डाल दिया था।इसी प्रकार पिरामिड प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने 24.95 अंको के साथ रजत पदक भी जीता है। छत्तीसगढ़ की दोनों वर्गों की मलखंब खिलाड़ी पूरे भारत देश में मलखंब का राजा बनने जा रहा है। यदि भविष्य में ओलंपिक में मलखंब खेल को सम्मिलित करते हैं तो छत्तीसगढ़िया मलखंब खिलाड़ी विश्व विजेता बन सकता है। विदित हो कि गत वर्ष के बीच गेम्स दीव में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों ने पूरे भारत वर्ष के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता था और विजेता बनकर छत्तीसगढ़ को पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा दिया था । इस बार भी उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन कर बीच गेम्स का स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ की झोली में आया है।

Exit mobile version