Site icon Grand Gumber News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन जीते कई मेडल, छोटे शहरों से भी निकाल कर आ रहे हैं प्रतिभावान खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रदर्शन कर अलग-अलग खेलो में 3 गोल्ड,1 सिल्वर,10 ब्रॉउन्स साथ कुल 14 मैडल जीतने में सफलता हासिल की है।इसके साथ ही थांग-ता खेल में बिलासपुर के 2 खिलाड़ी आलिया अख्तर,किरण साहू को कांस्य पदक।मिला हैं।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देशभर के 31 राज्य की टीमो ने हिस्सा लिया है। 4 मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स देशभर के टीमों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और इसमें अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफलता पाई है

छत्तीसगढ़ की टीम ने भी जिस तरह से अपने बेहतर खेल के माध्यम से यहां कई मेडल प्राप्त किए हैं वह दर्शाता है कि अब छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं का विस्तार हो रहा है और राज्यसेफी बेहतरीन खिलाड़ी विभिन्न खेलों में निकलकर सामने आ रहे हैं छत्तीसगढ़ को मिले इन पद को से यह बात साबित भी हो रही है जाहिर तौर पर इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित करनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अपने खेल में निखार लाने का तो अवसर मिले ही साथ ही छोटे शहरों से भी खेल की प्रतिमाएं सामने आ सके।

Exit mobile version