Site icon Grand Gumber News

खेल विकास पर मुख्यमंत्री साय और कपिल देव की मुलाकात प्रदेश में खेल अधोसंरचना विस्तार पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी।बैठक में खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है, वहीं कपिल देव ने राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की।

Exit mobile version