
हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम राज्य, राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बिलासपुर के दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके लिए 12 जनवरी तक प्रमाणित विवरण के साथ आवेदन मंगाए गए है। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को ग्यारह हजार रूपये नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के ऐसे दो खिलाड़ियों को वर्ष 2025-26 के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेलकूद में राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हो, यह सम्मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा,




