Site icon Grand Gumber News

गणतंत्र दिवस पर पलारी में शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा को श्रद्धांजलि प्राथमिक शाला व शहीद प्रतिमा स्थल पर शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना पलारी क्षेत्र में अमर शहीद उप निरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्राथमिक शाला पलारी एवं शहीद प्रतिमा स्थल में शहीद सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान शहीद युगल किशोर वर्मा की वीरगाथा और नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में दिखाई गई अदम्य साहस की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि शहीद युगल किशोर वर्मा पलारी नगर के निवासी थे और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की थी, जिससे उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत हुआ।

Exit mobile version