Site icon Grand Gumber News

गणतंत्र दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस का शानदार प्रदर्शन, अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित पुलिस झांकी को द्वितीय पुरस्कार, परेड व उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 जवानों को प्रशस्ति

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड बलौदाबाजार में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा यातायात, साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति पर आधारित पुलिस झांकी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं परेड में पुरुष पुलिस बल को प्रथम और महिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, उत्कृष्ट विवेचना, अनुशासन और जागरूकता कार्यक्रमों में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 14 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पुलिस बल का मनोबल और उत्साह बढ़ा।

Exit mobile version